• shivshaktimahilamandal@gmail.com |
  • +91 - 8602758570

व्यवसायिक प्रशिक्षण-

संस्था द्वारा मुरैना जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एव युवतियों को कम्प्यूटर ट्रेनिंग, ब्यूटी पार्लर, सोफ्ट टॉय , जरी एवं पेच वर्क, ब्लॉक प्रिटिंग का प्रषिक्षण 60 युवतियों और महिलाओं को प्रदान किया।

महिला जागरूकता-

संस्था द्वारा आतंरी, जिला-ग्वालियर में महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विवाह रोकने, दहेज प्रथा को समाप्त करने हेतु महिलाओं को जागरूक किया गया, जिसमें 50 महिलाओ ने भाग लिया।

बुक प्रमोशन शिविर -

संस्था द्वारा बड़ागाँव जिला-ग्वालियर, में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। जिसमे 8 स्कूलों के बच्चो एवं जनमानस ने भाग लिया तथा बच्चों ने अपने अनुसार भिन्न प्रकार की पुस्तकों का क्रय किया एव लेखकों के बारे में ज्ञानवर्धन जानकारी में प्राप्त की।

डिजिटल मीडिया-

संस्था द्वारा जिला- मुरेना में डिजिटल मीडिया के बारे में समझने के लिये एक कार्यषाला आयोजित की गई। इसमें युवाओं को वर्त मान में डिजिटल मीडिया से संबंदित कोर्स एवं जानकारी दी गई जिससे युवा इसके आधार पर अपना कैरियर बना सके। इस कार्यषाला में 125 युवक एव युवतियों ने भाग लिया।

विज्ञान प्रदर्षिनी-

संस्था द्वारा जिला-गुना में 3 विद्यालयों के बच्चों द्वारा विज्ञान के बारे में जागरूक करने के लिये एक प्रदार्षनी का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 195 बच्चों ने भाग लिया। ताकि वे वैज्ञानिक सोच के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

संस्कृति कार्यक्रम-

संस्था द्वारा जिला भिण्ड में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों को जो हमारी पुरानी संस्कृति भूलते जा रहे है, उन सभी को संस्कृति के बारे में अवगत कराने के लिये इस कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 55 युवा वर्ग एंव 35 बच्चों ने भाग लिया।

शैक्षिणिक नीति का मूल्यांकन-

संस्था द्वारा देश में प्रचलित शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिये जिला-षिवपुरी जिले के 5 स्कूलों में अध्यापकों के साथ विचार विमर्ष कर शिक्षण की वर्त मान व्यवस्था में सुधार लाने हेतु संगोष्ठियों का आयोजन किया ताकि षिक्षा के स्तर में पर्याप्त सुधार लाया जा सके

महिला सशक्तिकरण-

संस्था द्वारा ग्राम कुलैथ, जिला-ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजन किया। इसमें महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। सरकार द्वारा महिलाओं को सषक्तिकरण बनाने के लिये विभिन्न योजनाओ तथा प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान तथा योजनाओं में किस प्रकार से लाभ ले इसकी पूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 30 महिलाओ ने भाग लिया

2024 © All Rights Reserved |